Sonbhadra news : भारी बारिश के चलते 3 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद
जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा।

sonbhadra
6:05 PM, September 2, 2026
शांतनु कमार
सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, अत्यधिक जलजमाव और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 3 सितंबर 2026 को जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि उक्त अवधि में विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, विद्यालयों में यू-डायस प्रोग्रेशन, बोर्ड पंजीकरण, इंस्पायर अवार्ड पंजीकरण, स्वयं पोर्टल, ज्ञान एकेडमी आदि विभागीय कार्यों का क्रियान्वयन यथावत जारी रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




