Sonbhadra News : मनबढो़ं ने रोजगार सेवक पर किया हमला, बचाने गयी मां भी घायल

सुअरसोत ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक पर गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए । पुलिस ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए, जहां उपचार किया गया ।

news-img

sonbhadra

1:37 PM, June 21, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

अवधेश पटेल (संवाददाता)

वैनी (सोनभद्र) । मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक पर गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए । पुलिस ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए, जहां उपचार किया गया ।

जानकारी के अनुसार मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत निवासी बालेश्वर प्रजापति पुत्र रामचन्द्र उम्र 40 वर्ष जों सुअरसोत का ग्राम पंचायत का रोजगार सेवक भी है शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अपने घर के सामने कुर्सी पर बैठा था कि गांव के ही दूसरे सामुदाय से दो बाइक से चार पांच लोग आयें और रोजगार सेवक को लाठी-डंडे ईंट से मारने लगे । जिससे उसका सिर फट गया और चोटें भी आईं । घटना से मौके पर हड़कंप मच गया । बेटे को पिटता देख युवक 

की मोटरी देवी पत्नी रामचन्द्र उम्र 65 वर्ष बचाने गयी तो उसको भी मारकर घायल कर दिए और हमलावर भाग गए । ग्राम प्रधान और आस-पास के लोगों द्वारा मांची पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त घायल युवक और उसकी मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां उपचार किया गया। रोजगार सेवक ने बताया कि किस बात पर इन लोगों ने हमला किया कोई जानकारी नहीं है । वहीं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की बात कही गयी है । मौके पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख नगवां ने घायल रोजगार सेवक का हाल जाना एवं पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.