Sonbhadra News : 24 दिसंबर से नगर में गूंजेगी मानस की चौपाइयाँ
श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की बैठक रविवार की देर रात नगर के श्री रामलीला मैदान के सभागार में समिति के संरक्षक अजय शेखर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान आगामी श्री रामचरितमानस नवाह...

बैठक करते हुए श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के सदस्यगण
sonbhadra
2:46 PM, November 4, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• 23 दिसंबर को होगा श्रीराम दरबार की मूर्ति की स्थापना
• श्री रामचरितमानस की बैठक संपन्न, बैठक में गत वर्ष का आय-व्यय किया गया प्रस्तुत
• पं0 सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से होगा 9 दिवसीय रामचरितमानस का पाठ
• शाम 7 बजे से अयोध्या के सुप्रसिद्ध व्यास नीरज भैया द्वारा प्रतिदिन किया जाएगा राम कथा का संगीतमय वाचन
• 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक होगा नवाह पाठ महायज्ञ
सोनभद्र । श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की बैठक रविवार की देर रात नगर के श्री रामलीला मैदान के सभागार में समिति के संरक्षक अजय शेखर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान आगामी श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ को सम्पन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं बैठक में वर्ष 2023- 24 श्री रामचरितमानस नवाह पाठ के आय-व्यय विस्तृत विवरण महामंत्री सुशील पाठक एवं राकेश त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतपाल जैन ने बताया कि "श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का यह 30 वा वर्ष होगा महायज्ञ 23 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर 1 जनवरी 2025 तक चलेगा और 2 जनवरी को विशाल भंडारा और भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। 23 दिसंबर 2024 को रात्रि 10 बजे श्री राम दरबार मूर्ति की स्थापना, 24 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक प्रातः पूजन, आरती, प्रसाद वितरण होगा। महायज्ञ में काशी से पधारे श्री रामचरितमानस के मर्मज्ञ पं0 सूर्य लाल मिश्र के आचार्यकत्व में 111 भूदेवों के साथ श्री रामचरितमानस का संगीतमय पाठ किया जाएगा।"




