Sonbhadra News : प्रबंध समिति का चुनाव संम्पन्न
मोती सिंह महाविद्यालय हिनौता करमा, मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा एवं मोती सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहरा के प्रबन्ध समिति का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ

sonbhadra
7:07 PM, September 15, 2024
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा । जय हिंद शिक्षण संस्थान करमा द्वारा संचालित मोती सिंह महाविद्यालय हिनौता करमा, मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा एवं मोती सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहरा के प्रबन्ध समिति का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ, शाम तक घोषित परिणाम में इन्दू देवी प्रबन्धक निर्वाचित हुई, उप प्रबन्धक राम जी मौर्य एवं अध्यक्ष फौजदार सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, इसके अलावा राम नरायन जायसवाल उपाध्यक्ष, स्वागतम सिंह आडिटर, सभा जीत सिंह कोषाध्यक्ष सहित पांच सदस्य निर्वाचित हुए,!




