Sonbhadra news : रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति गठित
रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर किया गया।

sonbhadra
6:11 PM, August 9, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य की देखरेख में हुए चुनाव में रंजीत कुमार को अध्यक्ष, सूरज कुमार को उपाध्यक्ष, उमेश कुमार सिंह को प्रबंधक, कपिलदेव कुमार चन्द्रवंशी को उप प्रबंधक और राकेश कुमार चौरसिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
समिति गठन से चोपन के रेल कर्मचारियों में खुशी है। ईसीआरकेयू चोपन वन शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने इसे रेल कर्मचारियों की बड़ी जीत बताया। उन्होंने हाईकोर्ट के निर्णय और रेलवे व जिला प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार जताया।




