Sonbhadra News : विद्युत संविदा कर्मी की मौत के मामले में बड़ी कार्यवाही, दो संविदा कर्मी बर्खास्त, कई बड़े अधिकारी निलंबित, पढ़े पूरी खबर

संविदा लाइनमैन की हाइवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत होने के मामले में दो संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया तथा एसडीओ एवं जेई को निलंबित कर दिया गया है।

news-img

फाइल फोटो

sonbhadra

3:02 PM, February 28, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

शांतनु कुमार/राजकुमार गुप्ता 

सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के कर्मा थाना अंतर्गत जोगिनी ग्राम पंचायत के लोढ़ौउटा गांव में बृहस्पतिवार को बिजली के पोल पर चढ़ कर विद्युत लाइन की मरम्मत कर रहे संविदा लाइनमैन की हाइवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत होने के मामले में दो संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया तथा अधिशासी अभियंता (एक्सईएन), उप मंडल अधिकारी ( एसडीओ) एवं अवर अभियंता ( जेई ) को निलंबित कर दिया गया । उक्त जानकारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी l

मृतक का शव बी एच यू वाराणसी से समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद उसके निवास पर शुक्रवार की देर रात पहुंचा तथा शनिवार को पूर्वाह्न आक्रोशित मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में जुटकर घोरावल के खरूआँव ब्लाक तिराहे पर एक पिकअप वाहन में मृतक का शव रखकर लगभग दो घंटे तक रोड जाम कर दिया जिसके बाद उक्त कार्यवाही की गई । 

बताते चलें कि कर्मा थाना क्षेत्र के बीसहार गांव निवासी संतोष (46) पुत्र चिंता घोरावल उपखंड क्षेत्र के बिसरेखी फीडर पर संविदा लाइनमैन था। बृहस्पतिवार को शाम करीब 7 बजे वह शट डाउन लेकर लोढ़ौउटा गांव में पोल पर चढ़ कर काम कर रहा था। उसने विभाग से शट डाउन करवाया था। लेकिन काम के दौरान किसी के द्वारा 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू कर दी गई जिससे संतोष खंभे पर ही बुरी तरह से जल गया। घटना के बाद संतोष को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया । बीएचयू में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शनिवार को पूर्वाह्न चक्काजाम कर दिया तथा मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की माँग की । जामस्थल पर पहुंचे तहसीलदार प्रवीण सिंह और सीओ सदर राज सोनकर ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटवाया और मौके पर ही 25 हजार रुपए की सहयोग राशि दिया।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए शनिवार को बताया कि उक्त घटना में जिम्मेदार मानते हुए अधिशासी अभियंता एस बी ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कृष्ण नंदन तथा संबंधित अवर अभियंता शैलेष प्रजापति को निलंबित कर दिया गया है एवं संविदा पर कार्यरत सब स्टेशन आफिसर अश्वनी कुमार एवं एक संविदा लाइनमैन राजेश कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है l उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को विभाग की तरफ़ से जो भी अनुमन्य है वह सहायता प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि उक्त की प्रक्रिया की जा रही है । 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.