Sonbhadra News : ऑपरेशन वज्रपात के तहत थाना ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना ओबरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

sonbhadra
5:00 PM, June 11, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। थाना ओबरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना ओबरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने, आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने तथा संदिग्ध परिस्थितियों में संचालित पाए गए कुल 05 मोटरसाइकिल वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत ऐसे विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।




