Sonbhadra News : म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का पर्दाफाश, 20 गिरफ्तार
म्योरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
5:41 PM, May 3, 2026
आनंद चौबे/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
सोनभद्र । थाना म्योरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹2,34,300 नकद, 04 चारपहिया वाहन, 03 ताश की गड्डियां और 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
कैसे हुई कार्रवाई
03 मई 2026 को थाना म्योरपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चौकी लिलासी क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में 18-20 लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर सभी 20 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में परिचित हैं और समय-समय पर एकत्र होकर जुआ खेलते हैं। घटना के दिन भी वे सुनसान स्थान पर तिरपाल बिछाकर बैट्री लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी जानबूझकर सुनसान जगहों का चयन करते थे। पुलिस से बचने के लिए वाहनों को छुपाकर रखते थे। गिरोह में अन्य जिलों और राज्यों के लोग भी शामिल थे ।
जांच में यह भी पता चला कि राजेश कुमार (निवासी कुदरी) इस गिरोह का सरगना है, जो अन्य लोगों को इकट्ठा कर जुआ खेलने की व्यवस्था करता था।
बरामदगी का विवरण
फड़ से नकद: ₹2,09,700




