Sonbhadra News : कानून व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता- थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह
क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी रसूखदार या प्रभावशाली क्यों न हो।

sonbhadra
5:41 PM, September 20, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । बीजपुर थाने की कमान संभालने के बाद नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने अपनी प्राथमिकता साफ कर दिए हैं। रविवार को स्थानीय मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी रसूखदार या प्रभावशाली क्यों न हो।
मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले श्री सिंह अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।पुलिस सेवा के दौरान साल 2022 में सोनभद्र आने के बाद वे म्योरपुर,ओबरा और जुगैल जैसे महत्वपूर्ण थानों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता बीजपुर में अमन-चैन और कानून का राज स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि थाने की चौखट पर आने वाला हर फरियादी हमारे लिए समान है। चाहे वो समाज का सबसे गरीब व्यक्ति हो या रईस, हर पीड़ित को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।




