Sonbhadra News : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती
विकास खंड नगवा के ग्राम पंचायत डोरियां में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई । जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी रहे ।
.jpg&w=3840&q=75)
sonbhadra
4:53 PM, October 2, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवा के ग्राम पंचायत डोरियां में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई । जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि दोनों महापुरुष भारत देश के महान विभूति थे जिन्होंने देश के आजादी से लेकर विकसित राष्ट्र बनाने को कृतबद्द थे आज हम सभी देशवासियों को को उनके पदचिन्हों पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देनी होगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता साधन सहकारी समिति आमडीह के अध्यक्ष परमानंद पटेल एवं संचालन मंडल महामंत्री विजय सिंह ने किया। इस मौके पर मनोज चौबे, शंकर पटेल, सुरेश कनौजिया सहित दर्जनों कि संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।




