Sonbhadra news :मनाई गई महारानी दुर्गावती जयंती
मनाई गई महारानी दुर्गावती जयंती

sonbhadra
8:36 PM, October 5, 2025
मनाई गई महारानी दुर्गावती जयंतीरमेश (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र। मल्देवा स्थित महारानी रानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर आदिवासी वीरांगना गोंडवाना की गौरव फूल नहीं चिंगारी है गोंड वंश की नारी है कि पहले 52 गढ़ 57 परगना प्रकृति शक्ति यो का आवाहन कर पूजन अर्चन प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश सिंह गोंड राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गोंड महासभा झारखंड प्रांत से रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में आदिवासियों को वीरांगना की तरह शक्तिशाली नारी के रूप में प्रदर्शित करते हुए एक सशक्त नारी के रूप में अपने समाज के लोगों से आवाहन किया कि आप भी वीरांगना महारानी की तरह उनकी वीरता गौरव गाथा को नमन करते हुए आप भी बढ़े।कार्यक्रम के मुख्य धर्माचार्य अनिल सिंह पोया, सहायक धर्माचार्य देव मुनि सिंह रहे साथ ही साथ गढ़वा जिला के सचिव रामकुमार रहे कार्यक्रम में सबसे पहले वीरांगना महारानी दुर्गावती के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित मुख्य अतिथि द्वारा और साथ में सभी लोगों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक फौजदार सिंह परस्ते जिला अध्यक्ष आदिवासी महासंघ, वीरांगना शिखा सिंह अध्यापिका, अमरेश कुमार जिला अध्यक्ष यादव महासभा, एकलाख अंसारी जिला महासचिव कांग्रेस समिति गढ़वा, अनिल सिंह आयाम,राकेश सिंह मरकाम ,राजेश कुमारआयाम,अवधेश कुमार, रामपाल राजकुमार देव कुमार और शिवकुमार आयाम सहित अन्य उपस्थित रहे।




