Sonbhadra News : ओबरा में श्री राम सेवा समिति द्वारा निरंतर जारी है खिचड़ी का महाभंडारा
नर सेवा ही नारायण सेवा है और कोई भी भूखा न सोए के संकल्प के साथ श्री राम सेवा समिति सेवा और समर्पण द्वारा स्थानीय हनुमान मंदिर सुभाष चौराहे पर समिति द्वारा लगातार भंडारा आयोजित हो रहा है।

sonbhadra
7:57 PM, June 14, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । नर सेवा ही नारायण सेवा है और कोई भी भूखा न सोए के पावन संकल्प को चरितार्थ करते हुए ओबरा की धरा पर श्री राम सेवा समिति सेवा और समर्पण द्वारा स्थानीय हनुमान मंदिर सुभाष चौराहे पर समिति द्वारा आयोजित निरंतर खिचड़ी, खीर और हलवे का भंडारा समाज के हर वर्ग के लिए एक संबल बन चुका है। 23 अगस्त 2025 से शुरू हुआ सेवा का यह सिलसिला आज 13 जून 2026 तक बिना रुके लगातार जारी है। आगामी 23 अगस्त को इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व पहल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने जा रहा है। समिति का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। विशेषकर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर आने वाला कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ न लौटे। इसके साथ ही, समाज में हिंदुत्व की भावना को जागृत करना और सनातन संस्कृति को मजबूत करना भी इस समिति का मूल ध्येय है। समिति की इस प्रेरणादायी पहल का असर अब पूरे समाज में दिखने लगा है। श्री राम सेवा समिति के सेवा भाव को देखते हुए अब क्षेत्र के कई अन्य लोग और संस्थाएं भी सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए आगे आ रही हैं। इस पुनीत कार्य में ओम प्रकाश सिंह, बाबूराम सिंह, संकट मोचन झा, विश्व हिंदू संघ के नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे, आदित्य वर्मा, भारतीय जनता पार्टी की मंत्री सरिता सिंह, महामंत्री पुष्पा दुबे वरिष्ठ समाजसेवी रीना राय, खुशी वर्मा, अविनाश श्रीवास्तव, रणजीत तिवारी, रामाश्रय विद, राजू सेठ, पुष्पा दुबे, विनय चौबे, संगीता सिंह, गीतांजलि चौबे, निर्मला भटनागर, बीना पांडे, संजू श्रीवास्तव, रतन प्रकाश सक्सेना, मोना सक्सेना, अलका सक्सेना, विजय शंकर, आलोक पांडे, उमाशंकर केसरी, विमलेश केसरी, सुरेश कुमार, बादल कुमारी, पंकज गौतम, बाबूलाल, सीआईएसएफ के कई पदाधिकारी, योगाचार्य वीरेंद्र गुरु जी, पत्रकार संतोष साहनी, रामप्यारे सिंह, बड़े भैया रगेश सिंह, अरविंद गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, पवन सिंह, विकास अग्रहरि, मुकेश भारती, राजू चौधरी, अरविंद कुशवाहा, राजू जायसवाल, विजय साहनी, प्रमोद कुमार, एवं अन्य गणमान्य सदस्य शामिल हैं।




