Sonbhadra news : ओबरा कॉलेज में छात्राओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में हेल्थ एवं डाइटीशियन एक्सपर्ट राना सोनल सिंह और कोमल मिश्रा ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता संबंधी सावधानियों और आवश्यक देखभाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को इस विषय से जुड़ी झिझक दूर कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की डॉ. वैशाली शुक्ला और डॉ. संघमित्रा ने संतुलित आहार एवं पौष्टिक भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अंजलि मिश्रा ने योग और विभिन्न व्यायामों की जानकारी देते हुए नियमित शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। वक्ताओं ने छात्राओं से अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर सजग रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
सम्बंधित खबर