Sonbhadra News : जिले में पाइप से पहुंचेगी रसोई गैस, सीजीडी नेटवर्क को लेकर डीएम ने कसी कमर
जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार को लेकर प्रशासन ने अब तेजी दिखानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिला स्तरीय.......

बैठक करते जिलाधिकारी चर्चित गोंड.....
sonbhadra
10:34 PM, May 7, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• गैस पाइपलाइन विस्तार, घरेलू कनेक्शन और औद्योगिक आपूर्ति व्यवस्था की हुई समीक्षा
• डीएम बोले - तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा हो काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सोनभद्र । जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार को लेकर प्रशासन ने अब तेजी दिखानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक कर गैस पाइपलाइन नेटवर्क स्थापना एवं गेल कंपनी द्वारा संचालित वितरण योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की।
बैठक के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं गेल कंपनी के प्रतिनिधियों से गैस पाइपलाइन विस्तार, घरेलू पाइप्ड गैस कनेक्शन, औद्योगिक एवं व्यावसायिक गैस आपूर्ति व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना जनपद के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम ईंधन उपलब्ध होगा। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं लोगों को पारंपरिक ईंधन की झंझटों से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि गैस पाइपलाइन बिछाने एवं अन्य तकनीकी कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखें और आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न होने दें। डीएम ने कहा कि विकास परियोजनाओं में तेजी लाकर आमजन को जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं गेल कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




