Sonbhadra News : शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमी गिरफ्तार
झारखंड निवासी एक युवक ने पढ़ाई के लिए कमरा किराए पर लेकर मकान मालिक की लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर सगाई की फिर 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार कर दिया था ।

पुलिस अभिरक्षा में खड़ा गिरफ्तार प्रेमी
sonbhadra
7:49 AM, October 24, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के एक नगर के वार्ड में झारखंड निवासी एक युवक ने पढ़ाई के लिए कमरा किराए पर लेकर मकान मालिक की लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर सगाई की फिर 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार कर दिया था । पीड़िता के आरोप पर न्यायालय ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था ।जिस पर चोपन पुलिस ने बीते जुलाई माह में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था । मुकदमे से संबंधित आरोपी युवक को बीते बुधवार की सुबह डाला स्थित मां वैष्णो मंदिर के पास गिरफ्तार पर न्यायालय भेज दिया गया ।
चोपन थाना क्षेत्र के एक नगर की वार्ड निवासी पीड़िता ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वर्ष 2020-21 में झारखंड निवासी विकास केशरी ने उसके पिता के मकान में पढ़ाई के लिए किराए पर कमरा लिया था। वहां दोनों में संबंध हो गया। इसके बाद युवक की पहल पर दोनों की शादी तय हो गई। नवंबर 2021 में डाला स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास एक होटल में दोनों ने एक- दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस बीच उसके माता-पिता मूल निवास चले गए। दिसंबर 2021 में युवक घर आया और बोला कि दोनों की रिंग सेरेमनी हो गई है तो अब वे पति-पत्नी की तरह रह सकते हैं। शादी की तिथि तय करने पर नौकरी लगने का हवाला देकर टालमटोल करने लगा । दिसंबर 21 से 2023 तक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने के बाद न्यायालय के आदेश पर बीते जुलाई माह में चोपन पुलिस ने आरोपी विकास केशरी पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया था । जिसे चोपन पुलिस ने डाला स्थित मां वैष्णो मंदिर से बीते बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है ।
गिरफ्तारी के संबंध में चोपन पुलिस ने बताया कि मु0अ0सं0 139/2024 धारा 493 भादवि में वांछित अभियुक्त विकाश केशरी पुत्र श्यामनरायण केशरी निवासी ग्राम व पोस्ट अम्बा खोरिया वार्ड नं0 4 थाना धुरकी, जिला गढ़वा, झारखण्ड उम्र करीब 25 वर्ष को बीते बुधवार को माँ बैष्णों मंदिर डाला से समय 08.10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।




