Sonbhadra News : कोटे की दुकान के लिए लाटरी अब 26 नवम्बर को
चयन समिति के निर्णय 19 नवम्बर,2024 को स्थापित करते हुए अब 26 नवम्बर,2024 को आहूत किया जाना निर्धारित किया गया है।

फाइल फोटो
sonbhadra
5:47 PM, November 22, 2024
जनपद न्यूज ब्यूरो
सोनभद्र । अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि चोपन एवं नगर पंचायत चुर्क/गुरमा में एक-एक उचित दर दुकान हेतु आवेदन पत्रों की जांच/स्क्रीनिंग शासनादेशानुसार अंकित अर्हताओं/शर्ते पूर्ण किये जाने का साक्ष्य आवेदन पत्र के साथ संलग्न नहीं किये जाने पर चयन समिति की बैठक चयन समिति के निर्णय 19 नवम्बर,2024 को स्थापित करते हुए अब 26 नवम्बर,2024 को आहूत किया जाना निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी वांछित अभिलेख 25 नवम्बर,2024 तक जमा कर सकते हैं, उसके बाद अवसर दिया जाना संभव नहीं है, अब लाटरी की अंतिम तिथि 26 नवम्बर को निर्धारित की गयी है।




