Sonbhadra news : घाटी उतरते समय लोड बलकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, दो घायल
अनियत्रित होकर पलटने से चालक और खलासी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया ।प्राथमिक उपचार के पश्चात चालक खलासी को छोड़ दिया गया

घायल चालक व खलासी
sonbhadra
1:54 PM, October 25, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र मारकुंडी पुरानी घाटी लोड बलकर ट्रक उतरते समय आज सुबह 6 बजे के लगभग अनियत्रित होकर पलटने से चालक और खलासी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया ।प्राथमिक उपचार के पश्चात चालक खलासी को छोड़ दिया गया।
प्राप्त समाचार अनुसार चालक धर्मेन्दर 32 वर्ष पुत्र रामनरेश व खलासी राजन 23 वर्ष पुत्र स्व. राजू निवासी गौरीगंज अमेठी ये दोनो अमेठी से सीमेंट पाउडर लोड कर रेणुकूट जा रहे थे इसी दौरान मारकुंडी घाटी उतरते समय नीचे के दूसरी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक और खलासी घात्रल हो गये। मौके पर पहुची पुलिस घायलो को जिला चिकित्सालय भेज दिया जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात चालक खलासी को दवा देकर छोड़ दिया गया।




