Sonbhadra News : पटवध में साहित्यिक बिरहा दंगल का आयोजन
इसी के क्रम में आयोजन दीपक दुबे ने बताया कि संपूर्ण रामायण कथा के गायन के पश्चात शनिवार की शाम पंचमुखी हनुमान जी का पूजन व आरती के उपरांत भक्तिमय साहित्यिक बिरहा दंगल का आयोजन किया गया है ।

sonbhadra
5:38 PM, November 6, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन विकास के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवध स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के क्रम में आयोजन दीपक दुबे ने बताया कि संपूर्ण रामायण कथा के गायन के पश्चात शनिवार की शाम पंचमुखी हनुमान जी का पूजन व आरती के उपरांत भक्तिमय साहित्यिक बिरहा दंगल का आयोजन किया गया है । जिसमें डॉक्टर मन्नू यादव व गायिका अंशिका कुशवाहा के बीच बिरहा मुकाबला पूरी रात चलेगा । कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे योगेंद्र बहादुर सिंह तथा नरसिंह कुशवाहा आदि लोग आज से ही कार्यक्रम में लगे हुए हैं तथा आज शाम प्रभारी मंत्री भी मंदिर पर जाकर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे संपूर्ण रामायण का कार्यक्रम आज से ही प्रारंभ हो गया है ।




