Sonbhadra News : पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर लाइनमैन ने लगाई फांसी
स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव में सोमवार को शाम को घर के मामूली विवाद से छुब्ध होकर संविदा लाइनमैन ने घर के सामने बिजली के खंभे पर नायलान की रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर.....

एनीमेटेड फोटो.....
sonbhadra
12:51 PM, July 22, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी । स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव में सोमवार को शाम को घर के मामूली विवाद से छुब्ध होकर संविदा लाइनमैन ने घर के सामने बिजली के खंभे पर नायलान की रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, रविन्द्र बारी (35वर्ष) पुत्र जय प्रकाश बारी निवासी बरवा टोला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक किसी बात को लेकर पति-पत्नी में आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद पति रविन्द्र गुस्से में घर से बाहर निकल कर आया और घर के सामने बिजली के खंभे पर चढ़ गया। बिजली के खंभे पर चढ़ने के बाद उसने नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर अपने गले में डालकर छलांग लगा दी। घर के लोग दौड़कर वहां जाते इसके पहले उसने दम तोड दिया। मृतक के चार बच्चें है। परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव ने खंभे पर लटकते शव को नीचे उतरवा कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।




