Sonbhadra News : हापुड़ की घटना के विरोध में लेखपालों दिया धरना, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले रॉबर्ट्सगंज तहसील के लेखपालों ने हापुड़ में लेखपाल की मौत के विरोध में आज रॉबर्ट्सगंज तहसील पर धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम क़ो ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लेखपालों ने.....

हापुड़ की घटना के विरोध में ज्ञापन सौंपते लेखपालगण.....
sonbhadra
10:44 PM, July 14, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले रॉबर्ट्सगंज तहसील के लेखपालों ने हापुड़ में लेखपाल की मौत के विरोध में आज रॉबर्ट्सगंज तहसील पर धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम क़ो ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लेखपालों ने लेखपाल की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हापुड़ के लेखपाल सुभाष मीणा वहां के जिलाधिकारी के दमनात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़न के कारण तनाव ग्रस्त थे। कुछ अधिकारी मीडिया में पब्लिसिटी पाने के लिए तहसील दिवस, थाना दिवस और ग्राम चौपाल के दौरान अधीनस्थों को सार्वजनिक रूप से अपमांनित करते हैं। इस कारण कर्मचारी तनाव में काम कर रहे हैं।
वक्ताओं ने मुख्य सचिव के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्या पर प्रतिमाह बैठक का प्रावधान है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद एवं योग्यता के अनुसार नौकरी देने की मांग की।
इस दौरान मौके पर साजिद खान, संजय सिंह, सुबोध सिंह, हृदेश, भगवान, मनोज, पंकज, रत्नेश, अरविंद, रेशमा, कंचन, श्वेता सिंह, निशा आदि लेखपालगण उपस्थित रहे।




