Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में लेखपाल का कुएं में गिरने से मौत, कोहराम
दुद्धी तहसील में तैनात एक लेखपाल का संदिग्ध परिस्थिति में कुए में गिरने से मृत्यु हो गई । जानकारी के मुताबिक विवेकानंद निवासी वार्ड नम्बर 4 दुद्धी आज शाम कुएं के पास बैठा था कि अचानक कुएं में गिर गया।

घटना स्थल पर जुटी भीड़
sonbhadra
9:33 PM, November 10, 2024
रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । दुद्धी तहसील में तैनात एक लेखपाल का संदिग्ध परिस्थिति में कुए में गिरने से मृत्यु हो गई । जानकारी के मुताबिक विवेकानंद (36) पुत्र स्वर्गीय दीपनारायण सिंह गौड़ (गुरुजी) निवासी वार्ड नम्बर 4 दुद्धी आज शाम लगभग 6 बजे अपने मकान के पास बैठे थे कि अचानक कुए में गिर गए। घटना के बाद परिजनों व पास पड़ौस के लोगो द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन निकालने का कोई जुगाड़ नही होने की वजह से निकलने में काफी लेट हो गया । किसी तरह से लेखपाल को बाहर निकाला गया । आनन-फानन में परिजनों द्वारा लेखपाल विवेकानंद को सीएचसी दुद्धी लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चन्देल व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया गया हैं । पीएम के बाद अंतिम दाह संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। अब यह जांच का विषय है कि लेखपाल अचानक कुएं में कैसे गिरा ।




