सोनभद्र । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित चार दिवसीय भव्य विकास प्रदर्शनी ने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की। प्रदर्शनी में जनपद की विकास यात्रा, औद्योगिक प्रगति, तकनीकी नवाचार, आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां एक ही मंच पर सजीव रूप में दिखाई दीं। बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं आम नागरिकों ने विकास की बदलती तस्वीर को करीब से देखा और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।