Sonbhadra News : लक्ष्मण को शक्तिबाण लगते ही प्रभु श्रीराम की सेना में मची हाहाकार
महुली के आरबीएस खेल मैदान पर चल रहे श्रीरामलीला के बारहवें दिन लक्ष्मण को शक्तिबाण लगना, कुम्भकर्ण वध आदि लीलाओं का मंचन

सोनभद्र
12:10 PM, October 12, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
(विंढमगंज(सोनभद्र)। स्थानीय राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली में चल रहे श्रीरामलीला के बारहवें दिन लक्ष्मण शक्ति,कुम्भकर्ण वध,आदि सुंदर प्रसंगों का सुंदर मंचन किया गया।
रामलीला के क्रम में राम तथा रावण की सेना में युद्ध प्रारम्भ हो जाती है।इसी बीच मेघनाथ लक्ष्मण पर शक्ति बाण से प्रहार करते हैं जिससे लक्ष्मण मुर्क्षित हो कर युद्ध भूमि में गिर पड़ते हैं।जिससे श्रीराम के सेना में हाहाकार मच जाती है।तब विभीषण बताते हैं कि लंका में सुषैन नाम का एक वैद्य है।हनुमान सुषैन वैद्य को के आते है।वैद्य के कहने पर हनुमान संजीवनी बूटी लेने हिमालय पर्वत पर चले जाते हैं।इसी बीच रावण कालनेमी नामक राक्षस को हनुमान को पथ में रोकने को भेजते है।हनुमान उसे पहचान जाते हैं और उसका वध कर देते हैं।
उधर संजीवनी बूटी पहचान में नही आने पर हनुमान पूरा पर्वत ही उठा लाते हैं।लौटते वक्त अयोध्या के ऊपर से उड़ते समय भरत के बाण से हनुमान मुर्क्षित हो जमीन पर गिर पड़ते हैं और उनके मुख से राम-राम निकलता है।यह सुनकर भरत हैरत में पड़ जाते हैं और अफ़सोस करते हैं कि यह हमसे कैसा अनर्थ हो गया।पुनः हनुमान बूटी लेकर उड़ते हैं।संजीवनी बूटी के कारण लक्ष्मण की मुरक्षा दूर हो जाती है।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, बीरेंद्र कन्नौजिया,अमित कन्नौजिया,जितेन्द्र कुमार जौहरी,अमानुल्लाह,चंद्रभूषण कन्नौजिया,दिलगज राम कन्नौजिया, राजनाथ गोस्वामी,मनीष कन्नौजिया, समेत समिति की पदाधिकारी मौजूद रहे।है




