Sonbhadra News : सड़क दुर्घटना में कानूनगो की मौत, परिवार में मचा कोहराम
राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मूल रूप से चंदौली के रहने वाले थे लेकिन राबर्ट्सगंज के विकास नगर में रहते थे। गुरुवार की सुबह जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी हुई लोग सांत्वना देने घर पहुँचने लगे।

sonbhadra
5:51 PM, October 15, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर सलैयाडीह के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में घोरावल तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार सिंह (55) की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार सिंह की कार सलैयाडीह के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में अनिल कुमार सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि चालक रंजीत व उनके रिश्तेदार घायल हैं।
राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मूल रूप से चंदौली के रहने वाले थे लेकिन राबर्ट्सगंज के विकास नगर में रहते थे। गुरुवार की सुबह जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी हुई लोग सांत्वना देने घर पहुँचने लगे। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम घोरावल विशाल कुमार, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह और नायब तहसीलदार बीडी तिवारी सहित लेखपाल व कानूनगो शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।




