Sonbhadra News : स्वर्गीय केसरी सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ, पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन
नेवारी में आज क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य तरीके से हुआ । मुख्य अतिथि घोरावल के पूर्व विधायक इं. रमेश चंद दुबे ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया।

sonbhadra
8:38 PM, March 11, 2026
रविंद्र नाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । नेवारी में आज क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य तरीके से हुआ । मुख्य अतिथि घोरावल के पूर्व विधायक इं. रमेश चंद दुबे ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। खेल शुरू होने के पहले मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर के उनका परिचय प्राप्त किया। और फिर मुख्य अतिथि ने कुछ देर बैटिंग कर जनता की खूब वाहवाही लूटी।
उद्घाटन मैच मध्य प्रदेश लमसररी और बडगडा के बीच खेला गया ।
इस मौके पर उपस्थित क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष महेंद्र विक्रम सिंह, गुलाले भाई, उपाध्यक्ष जुगुल सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, आयोजक अजीत सिंह, व्यवस्थापक धनंजय सिंह, राजेश पाठक, राजेश तिवारी, कुज बिहारी सिंह, नागेंद्र गुप्ता, सालीक कोल, अनिल पाठक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।



