Sonbhadra news : भाजपा बूथ अध्यक्ष रविकांत दूबे को अंतिम विदाई
भाजपा बूथ अध्यक्ष रविकांत उर्फ काकू दूबे के निधन पर मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

sonbhadra
8:16 PM, August 4, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। भाजपा बूथ अध्यक्ष रविकांत उर्फ काकू दूबे के निधन पर मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार से पूर्व उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। भाजपा पदाधिकारियों ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।




