घोरावल नगर पंचायत भवन के सामने 170 वर्ष पुराने थाना भवन जमीन पर बाहरी अराजक तत्वों द्वारा कुछ दिनों से जेसीबी मशीन लगाकर भवन को ध्वस्त कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिसके संबंध में स्थानीय नागरिकों द्वारा उपजिलाधिकारी घोरावल एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी अराजक तत्व द्वारा जबरन अवैध कब्जा किया जाता रहा। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों द्वारा क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य एवं पूर्व सांसद राम सकल को मामले से अवगत कराया गया है। जिसमें उपरोक्त जनप्रतिनिधियों ने किसी भी तरह के अवैध कब्जा को तत्काल प्रभाव से रोकने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग जिला अधिकारी से किया है। मांग पत्र देने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, नगर पंचायत सभासदगण, स्थानीय मीडिया के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे।