Sonbhadra News : निजी कंपनी के आवासीय परिसर में लाखों की चोरी से हड़कम्प, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
स्थानीय निजी कंपनी के आवासीय परिसर में बाहर गए कर्मचारियों के घर को चोरों ने लंबा हाथ साफ कर दिया है । जहां चोरी की घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है ।

sonbhadra
2:10 PM, August 19, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय निजी कंपनी के आवासीय परिसर में बाहर गए कर्मचारियों के घर को चोरों ने लंबा हाथ साफ कर दिया है । जहां चोरी की घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है । वहीं निजी कंपनी के सुरक्षा पर भी सवालिया निशान उठने लगा है।
जानकारी के मुताबिक निजी कंपनी में कार्यरत रमेश कुमार सिंह पुत्र श्याम नारायण सिंह निवासी हाल पता –सेक्टर बी हॉस्पिटल के पास सेक्टर बी एस एफ 88 ने मोबाइल फोन पर बताया कि वे 15 अगस्त को अपने घर के दरवाजा को लॉक किसी आवश्यक कार्य से बाहर आया हूँ । आज पड़ोसी ने मोबाइल पर जानकारी दिया कि आपके घर के दरवाजा का लॉक टूटा हुआ है । जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया गया । पुलिस व पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी लॉक टूटा हुआ था जिसमें 3 मंगल सूत्र, 2 बाली, 1 झुमका, 1 चैन, 3 अंगूठी, 4 जोड़ी पायल, 1 छागल आदि सोना व चांदी का आभूषण रखा हुआ था जो गायब हो गया है । पीड़ित द्वारा आभूषणों की कीमत लगभग 6 लाख रुपया बताया जा रहा है । पीड़ित ने बताया कि घर पहुंचने पर स्पष्ट हो पाएगा कि और क्या-क्या चोरी हुआ है । चोरी की घटना से आवासीय परिसर में रह रहे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। निजी कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है । समाचार लिखे जाने तक के दौरान इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि निजी कंपनी द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं की जाती है । बिना अनुमति के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाता है । परिसर के अंदर चोरी होने में किसी व्यक्ति की मिलीभगत हो सकती है, जो जांच का विषय है । सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर चेक कर घटना की जांच पड़ताल कर कार्यवाही किया जा रहा है ।
वहीं इस संबंध में स्थानीय निजी कंपनी के एचओडी एडमिन एंड सिक्योरिटी अधिकारी बन्ने सिंह राठौड़ ने चोरी की घटना होने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच पड़ताल की कार्यवाही अभी चल रही है ।




