Sonbhadra News : कार्य के दौरान मजदूर का टूटा पैर, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप कार्य करने के दौरान घटी घटना में मजदूर घायल

सोनभद्र
5:23 PM, February 22, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर विद्युत खंभे को टेलर पर से उतार रहे मजदूर के पैर विजली का पोल गिर जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मजदूर दीप नारायण कुमार पुत्र स्वर्गीय राजमन बियार निवासी महुली का बाया पैर पर विद्युत खंभे गिर जाने के कारण बुरी तरह टूट गया जिसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया।
घायल दीप नारायण कुमार ने बताया कि मैं आज पड़ोसी राजा अहमद के साथ प्रतिदिन ₹500 पर काम करने के लिए विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर कार्य करा रही आर बी एन एल कंपनी के मुंशी संदीप पुत्र सुरेंद्र प्रसाद निवासी बारा, थाना जोरी चतरा के कहने पर टेलर पर लदे खंबे को हाइड्रा चालक के माध्यम से उतार ही रहा था इसी बीच टेलर पर लदे खंबे भर भराकर गिरने के क्रम में मेरे पैर पर गिरा जिससे पैर बुरी तरह टूट गया है। मैं अपने घर का अकेला हूं मेरे पीछे मेरी पत्नी व दो बच्चे सत्या कुमार 4 साल तथा अमित कुमार 9 माह का है अब उनके समक्ष घरेलू जिवकोपार्जन हेतु समस्या खड़ी हो गई है।
मौके पर मौजूद काम करा रहे मुंशी संदीप कुमार ने कहा कि ठेकेदार से बात किया हूँ तथा उपचार में जितने भी पैसे लगेंगे ठेकेदार लगाने को तैयार हैं ।
घटना के कारण परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



