Sonbhadra news : बारिश से कच्चा मकान गिरा ,दबकर बकरी की मौत, बच्चों सहित परिजन मामूली रूप से चोटिल
बारिश के कारण शुक्रवार की भोर लगभग तीन बजे गरदरवा निवासी रामचरण का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया

sonbhadra
3:07 PM, October 31, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)- हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गरडरवा में लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार की भोर लगभग तीन बजे गरदरवा निवासी रामचरण का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें दब करके एक बकरी की मौत हो गई और तीन बच्चों सहित परिजन मामूली रूप से चोटिल हो गए ।
वहीं भुक्तभोगी रामचरण ने बताया कि बीते रात को खाना पीना खाकर तीन बच्चों सहित परिजनों के साथ कच्चे के मकान में सो रहे थे और पास में तीन बकरा बकरी भी बंधी हुई थी वहीं कल शाम से ही रूक रूक बारिश हो रहा था सुबह भोर में लगभग तीन बजे अचानक से कच्चा का गिर गया तब तक हम सब की नींद खुल गई। जिसमें तीन बच्चों सहित हमे भी मामूली रूप से चोट लग गया। वहीं पास में बंधी हुई बकरा बकरी दब गई थी जिसे तत्काल परिजनों के मदद से बाहर निकलवाया गया तब तक एक बकरी की मृत्यु हो चुकी थी और दो बकरी घायल हो गई ।
वहीं इसकी सूचना पाकर गरडरवा के ग्राम प्रधान जय बाबू मौके पर पहुंच कर राहत की कुछ समाग्री दिया गया।उक्त को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल को फोन के माध्यम से संपर्क करने पर उनका नम्बर नहीं लगा ।




