Sonbhadra news : तेज बारिश में कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
हाथीनाला थाना क्षेत्र के गरदरवा गांव में रविवार रात हुई तेज बारिश के दौरान भगवान दास पुत्र जगरनाथ का कच्चा मकान अचानक ढह गया।

sonbhadra
7:59 PM, August 17, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला, (सोनभद्र)। हाथीनाला थाना क्षेत्र के गरदरवा गांव में रविवार रात हुई तेज बारिश के दौरान भगवान दास पुत्र जगरनाथ का कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे में चारपाई, सिलाई मशीन, बर्तन समेत घर का अन्य सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
सोमवार सुबह मकान मालिक ने ग्राम प्रधान जय बाबू को घटना की जानकारी दी। प्रधान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। उन्होंने बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।




