Sonbhadra News : मेधावी विद्यार्थियों को क्षेत्र पंचायत सदस्य ने किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया ।

sonbhadra
4:54 PM, August 16, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर ।स्थानीय थानान्तर्गत ग्राम पंचायत-पड़री में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखमनिया देवी माता ई० अजय गौतम के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को चिन्ह् व कलम कापी व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। गाँव में हाईस्कूल में प्रथम पुरस्कार प्रिन्स कुमार पुत्र संजय कुमार 82.66 % बि०वि०मं०इ०का० म्योरपुर, द्वितीय संदीप कुमार पुत्र गणेश कुमार 69% रा०इ०का० पिपरी, तृतीय स्थान नीत कुमार पुत्र दीन दयाल कै०आ०इ०का० म्योरपुर, रेखा कुमारी, मिथलेश कुमार तथा इण्टरमीडिएट में प्रथम विशाल कुमार पुत्र राम प्रवेश 82.4 रा०इ०का० पिपरी, द्वितीय कृति कुमारी पुत्री सरोज कुमार 72.4%, तृतीय पूनम कुमारी पुत्री
अशोक कुमार 66.20 % तथा अमरेन्द्र कुमार पुत्र तुलसी यादव, बृजेश कुमार खरवार पुत्र राम कुमार समेत इत्यादि को सम्मानित किया गया ।सुदूर क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गाँव क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।इस मौके पर अशोक यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चन्द्र ,ई०अजय गौतम, पवन, सरोज यादव, शिक्षक विनोद कुमार, कृष्ण गोविन्द, मोनू, राम अवध, जमुना, जैलू गोंड़, श्रवण इत्यादि उपस्थित रहे।




