Sonbhadra News : लाभांश बढ़ाये जाने की मांग को लेकर कोटेदारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर संगठन के बैनर तले आज तहसील क्षेत्र के घोरावल और कर्मा ब्लॉक के कोटेदारों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम (घोरावल) को लाभांश बढ़ाने व मानदेय देने को लेकर एक ज्ञापन..

एसडीएम घोरावल को ज्ञापन सौंपते कोटेदार
sonbhadra
11:43 PM, November 5, 2024
राजकुमार गुप्ता/संतोष जायसवाल (संवाददाता)
घोरावल । सोनभद्र ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर संगठन के बैनर तले आज तहसील क्षेत्र के घोरावल और कर्मा ब्लॉक के कोटेदारों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम (घोरावल) को लाभांश बढ़ाने व मानदेय देने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल ने बताया कि "अन्य प्रदेशों में ₹200 प्रति कुंतल कमिशन दिया जाता है जबकि उत्तर प्रदेश में मात्र 90 रुपया प्रति कुंतल कमीशन दिया जाता है। प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार अपना रही है जबकि गुजरात में ₹20000 मानदेय प्रतिमाह दिया जाता है। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी ₹200 प्रति कुंतल या ₹20000 मानदेय दिया जाए। हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 4 दिसंबर को हम जवाहर भवन लखनऊ का घेराव करने हेतु बाध्य होंगे।"
इस दौरान कोटेदारों ने बताया कि "कोटेदार गांव में आयुष्मान कार्ड, यूनिट की फीडिंग व केवाईसी सहित अन्य कार्य निः शुल्क करते हैं तथा सरकार द्वारा कोविड काल से ही खाद्यान्न का वितरण निः शुल्क कराया जा रहा है। कोटेदार अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह न करते हुए सरकार के दिशा निर्देशों में ई-पास मशीन से ईमानदारी के साथ खाद्यान्न वितरण कर रहे हैं।”
इस दौरान सुरेंद्र सिंह, काशीनाथ, अशोक कुमार, विनोद यादव, विजय गुप्ता, रामलाल विश्वकर्मा, रामबली, संतलाल, मनोज गुप्ता, रमाशंकर, पुष्पराज व सुरेश ऊर्फ बाबा जी सहित दर्जनों कोटेदार उपस्थित रहे।




