Sonbhadra News : लाभांश बढ़ाने की मांग क़ो लेकर कोटेदारों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं ने आज अपने विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी..

मांगों क़ो लेकर प्रदर्शन करते कोटेदार
sonbhadra
11:03 PM, December 4, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं ने आज अपने विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा।
कोटेदारों क़ो नहीं मिल रहा वाजिब लाभांश -
इस दौरान कोटेदार संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि "प्रदेश के कोटेदार शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार राशन वितरण का कार्य करते हैं। कोरोना काल के दौरान भी प्रधानमंत्री अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क राशन वितरण में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कोटेदारों ने ई-पॉस मशीन के माध्यम से ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया। इसके बावजूद उन्हें वाजिब लाभांश और मानदेय नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को मात्र 90 रुपये प्रति क़्विंटल का लाभांश दिया जाता है, जबकि हरियाणा, गोवा और केरल जैसे राज्यों में यह राशि 200-250 रुपये तक है। गुजरात में न्यूनतम आय गारंटी के तहत 20,000 रुपये तक की व्यवस्था है।"
.....तो 25 फरवरी क़ो जवाहर भवन घेरेंगे कोटेदार -
कोटेदारों ने मांग किया कि उन्हें भी अन्य प्रदेशों की भांति लाभांश और मानदेय दिया जाए, ताकि उनकी आजीविका सुचारु रूप से चल सके। कोटेदार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 25 फरवरी को सभी कोटेदार लखनऊ में जवाहर भवन का घेराव करेंगे। उन्होंने साफ किया कि किसी भी असामान्य स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में ये कोटेदार रहे मौजूद -




