Sonbhadra News : कोन बस्ती का सड़क हफ्तों से पानी में डुबा, राहगीर परेशान
कोन इलाके में बरसात का पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है । आलम यह हैं कि सड़क पर जल भराव से ही लोगों को आना जाना पड़ रहा है।यहां तक कि बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है ।

sonbhadra
12:11 PM, August 10, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ हप्ते दिन से डुबा है सड़क,निकास की नहीं हुयी व्यवस्था
★ कोन पंचमुहान का है मामला,स्कूली बच्चे समेत राहगीर गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर
कोन (सोनभद्र) । सरकार और सरकार में बैठे मंत्री जनता से वादे तो कर देते है लेकिन उस पर अमल नहीं होता । योगी सरकार में गड्ढा मुक्त अभियान लगातार चल रहा है लेकिन जमीनी हकीकत की अभियान से को तो दूर है । कोन बस्ती जाने के लिए पंचमुहान व थाना रोड के लिए बरसात मानो मुसीबत लेकर आती है । बरसात न हो तो खेती नहीं होगी और बरसात होती है तो घर से निकलना दुश्वार हो जाता है । पिछले कुछ दिनों षड़ हो रही बारिश से बस्ती की पूरी सड़क पानी से लबालब भर गया है । जिससे होकर राहगीर समेत स्कूली बच्चे जाने को मजबूर हैं। लेकिन किसी जिम्मेदार लोगों के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रहा है। ग्रामीण महगुंराम, नेहालचंद, शम्भु साह जमुना समेत दर्जनों ग्रामीणों बताया कि वर्षों से कोन बस्ती की सड़क जर्जर है व नाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है । वर्तमान मे निर्मित नाली मुख्य सड़क से उपर बनने से जल का निकास बंद होने से समस्या उत्पन्न हो गयी है । आलम यह है कि घरों मे पानी घूसने लगा है। लगातार तीन दिनों से गंदे पानी में चलकर राहगीर समेत स्कूल छात्र जाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते तत्काल जल निकासी कर सडक मरम्मत कराने की गुहार लगाई है।




