Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत
चुर्क चौकी अंतर्गत बीती रात कुरा गांव के पास एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। रेलवे पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।

ट्रेन की चपेट में आने से किशोर के मौत की एनीमेटेड फोटो
sonbhadra
10:13 PM, November 1, 2024
आनन्द कुमार चौबे/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
सोनभद्र । बीती रात चुर्क चौकी अंतर्गत कुरा गांव के पास एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। रेलवे पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, कुरा गांव निवासी मनीष (14वर्ष) पुत्र रामजियावन घर से किसी बात से नाराज़ हो कर रेलवे ट्रैक पर चला गया। जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकरी मिलते ही मृतक किशोर के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का एकलौता पुत्र था। वहीं घटना की सुचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुँच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजवा दिया।




