Sonbhadra News : कुएं में गिरने से किशोर की मौत
म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौबंध में शनिवार की सुबह कुएं में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
sonbhadra
5:45 PM, November 9, 2024
एस प्रसाद(संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौबंध में शनिवार की सुबह कुएं में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह करीब सात बजे सुबेर (14) पुत्र शर्मा निवासी लौबंध अपने घर से कुछ दूर स्थित एक कुएं के जगत पर बैठा था तभी अचानक असंतुलित होकर कुएं में गिर पड़ा। परिजनों ने किशोर को कुएं में गिरता देख शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण कुएं में उतरकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पुछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।उधर किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और वे दहाड़े मारकर रोने लगे।




