Sonbhadra News : केबीसी की हॉट सीट पर बैठ कीर्ति ने पिता का वर्षों का सपना किया साकार
जिले की बहु कीर्ति ने कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठकर न सिर्फ जिले का मान बढ़ाया है बल्कि अपने पिता के वर्षों के सपने को भी साकार किया है। इस दौरान उन्होंने केबीसी के होस्ट और मेगास्टार अमिताभ...

sonbhadra
7:26 AM, October 2, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले की बहु कीर्ति ने कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठकर न सिर्फ जिले का मान बढ़ाया है बल्कि अपने पिता के वर्षों के सपने को भी साकार किया है। इस दौरान उन्होंने केबीसी के होस्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के 11 सवालों का जवाब देकर 8 लाख रूपये जीता है।
रॉबर्ट्सगंज पीएनबी शाखा में प्रबंधक कीर्ति इस प्रतियोगिता की हाॅट सीट पर पहुंचने वाली जिले की पहली महिला हैं। कीर्ति मूल रूप से हरियाणा के जिंद की रहने वाली हैं। उनकी शादी सुकृत निवासी अमन वर्मा से हुई है। उनके पति अमन सुकृत में ही रेस्टूरेंट-होटल चलाते हैं।
कीर्ति ने बताया कि "केबीसी में जाना उनके पिता ईश्वर चंद्र का सपना था। खराब स्वास्थ्य की वजह से वह इस खेल में शामिल नहीं हो सके। अब 24 साल बाद उनके सपनों को साकार करने की खुशी है। बताया कि कौन बनेगा करोड़पति का रिकार्डिंग 30 अगस्त को मुंबई में हुआ था और इसका प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है। उन्होंने केबीसी के होस्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के 11 सवालों के सही जवाब देकर 6.40 लाख रुपये जीते, जबकि 1.60 लाख रुपये बोनस में हासिल किए। कीर्ति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को दिया है।"
प्रसारण होने के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाॅट सीट पर बैठकर वह केबीसी के होस्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों का जवाब देती नजर आ रहीं है। इस दौरान उनके साथ पिता ईश्वर चंद्र, माता सुमित्रा देवी और सास नुरुपमा वर्मा भी केबीसी में गई थीं।




