Sonbhadra news : कमाने गए युवक का शव पहुंचा खंता गांव
दिल्ली कमाने गए युवक का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचने पर परिजनों में मातम छा गया

sonbhadra
8:22 PM, October 10, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
* एक माह पूर्व युवक दिल्ली गया था कमाने
म्योरपुर। दिल्ली कमाने गए युवक का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचने पर परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पड़री टोला खांता निवासी बलराम यादव पुत्र अम्मेलाल यादव एक माह पूर्व गांव के कुछ अन्य साथियों के साथ काम करने दिल्ली गया था कि एक सप्ताह से उसकी तबीयत खराब हो गया वहीं से नॉर्मल दवा कराया था ज्यादा तबीयत बिगड़ता देख गांव के साथियों ने बभनी निवासी साथी के साथ मंगलवार को दिल्ली से ट्रेन पर गांव पहुंचने हेतु भेज दिए परंतु जैसे ही ट्रेन कानपुर पहुंची कि बलराम की हालत गंभीर हो गई और ट्रेन में ही बेहोश हो गया दम निकलता देख जीआरपी पुलिस उसे कानपुर में ही उतार कर संबंधित थाना को सुपर्द कर दिए युवक के शव को कब्जे में लेकर वहां की पुलिस पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गुरुवार को म्योरपुर पुलिस को सूचना देते हुए गांव जैसे ही पहुंचे कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गांव का ही बतौर ठेकेदार दिल्ली काम कराने भेजा था। पुलिस के उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन के पश्चात मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया।




