Sonbhadra News : करमा पुलिस की सफलता, पिकअप पर लदे 7 गोवंश को किया बरामद
शुक्रवार को समय लगभग 09.00 बजे मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर प्रभावी कदम उठाते हुये करमा पुलिस ने पिकअप वाहन से 07 अदद गोवंश बरामद किया।

sonbhadra
7:28 PM, August 2, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को समय लगभग 09.00 बजे मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर प्रभावी कदम उठाते हुये करमा पुलिस ने पिकअप वाहन से 07 अदद गोवंश बरामद किया।
करमा पुलिस मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पशु तस्कर एक पिकअप वाहन पर लाद कर बारीमहेवा से घेवरी होते हुए पशु वध करने हेतु बिहार ले जा रहे है। उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर थाना करमा पुलिस द्वारा घेवरी मार्ग पर पहुंचकर घेराबन्दी की गई किन्तु पिकअप वाहन पर सवार 02 व्यक्तियों द्वारा पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति पिकअप से उतर कर अलग-अलग दिशा में भाग गए और भागते हुए उनमें से एक ने कहा जियाउल जान बचाओ बाद में मिलेंगे और मौके से फरार गए। उक्त पिकअप को कब्जे में लेकर पिकअप से कुल 07 राशि गोवंश बरामद किया गया। पिकअप वाहन का रजिस्ट्रेशन महानन्द पुत्र रमाशंकर निवासी जलालपुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर के नाम पर पाया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0- 116/2025 धारा 3/5ए/8 गो-वध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वांछित अभियुक्तों जियाउल पुत्र अज्ञात पता अज्ञात
व वाहन स्वामी महानन्द पुत्र रमाशंकर निवासी जलालपुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर की गिरफ्तारी हेतु करमा पुलिस प्रयासरत है।
*बरामदगी का विवरण-*
07 राशि गौवंश व 01 अदद पिकप वाहन संख्या UP65 PT 2497




