Sonbhadra news : करमा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को दबोचा
पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

sonbhadra
5:05 PM, September 27, 2026
- पीड़िता सकुशल बरामद, भरुहा माइनर के पास बस का इंतजार करते मिला आरोपी
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा, सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में करमा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना करमा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 185/2026 में धारा 137(2) व 87 बीएनएस के तहत आरोपी नारायण मिश्र पुत्र सूर्यमनी मिश्रा, निवासी ग्राम पिपरहटा, मौजा नारतीर, थाना खीरी, जनपद प्रयागराज, वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में रविवार को करमा पुलिस टीम करमा बाजार क्षेत्र में आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भरुहा माइनर के पास खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 2:30 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस टीम ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्पूयवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्कयवाई रने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह और महिला कांस्टेबल सुजेता भारती शामिल रहीं।




