Sonbhadra News : लाल किला मैदान में गूंजेगा सोनाँचल का करमा नृत्य, दिल्ली में दिखेगी जनजातीय संस्कृति की भव्य झलक
देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में 24 मई को आयोजित होने जा रहे भव्य जनजातीय संस्कृति समागम में इस बार सोनभद्र की आस्था, संस्कृति और परंपरा की विशेष छाप देखने को मिलेगी। जनजातीय......

दिल्ली के लिए बसों को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते राज्यमंत्री संजीव गोंड व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता......
sonbhadra
8:01 PM, May 23, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में 24 मई को आयोजित होने जा रहे भव्य जनजातीय संस्कृति समागम में इस बार सोनभद्र की आस्था, संस्कृति और परंपरा की विशेष छाप देखने को मिलेगी। जनजातीय जनजागृति और सांस्कृतिक संरक्षण को समर्पित इस राष्ट्रीय आयोजन में सोनभद्र के पारंपरिक करमा नृत्य, पूजा-पाठ और लोक संस्कृति का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले आयोजित इस सांस्कृतिक यात्रा के लिए सोनभद्र से करीब 5000 जनजातीय लोग विभिन्न साधनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव कुमार गोंड और भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने लोढ़ी स्थित सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनजाति सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष शंभू गोंड के नेतृत्व में निकली यह यात्रा जिले में चर्चा का विषय बनी रही। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और आस्था को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाना है।
दिल्ली के लाल किला मैदान में सोनभद्र के पारंपरिक करमा नृत्य के साथ-साथ जनजातीय संस्कृति की विविध झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर जनजातीय समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा की व्यवस्था में रामलखन, रविन्द्र कुमार, शिवप्रसाद, मुन्ना धांगर, कमलेश, प्रेम गोंड, देवेंद्र साहनी, अनिल धांगर, डॉ0 शंभू, रामसेवक खरवार, हीरेश द्विवेदी, शिवम मिश्रा, संदीप सिंह, पन्नालाल पासवान, मनोज चौबे, रवि, मनोज दुबे, सूर्यदेव, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे रहे।




