Sonbhadra News : 18वें परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए कांशीराम, आसपा व भीम आर्मी ने किया नमन
बुधवार को राबर्ट्सगंज के पुसौली अंबेडकर पार्क में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 18वाँ परिनिर्वाण संकल्प...

sonbhadra
4:58 AM, October 10, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । बुधवार को राबर्ट्सगंज के पुसौली अंबेडकर पार्क में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 18वाँ परिनिर्वाण संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांशीराम की फोटो पर पुष्प अर्पित किया और उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि "बहुजन समाज में नई रोशनी जगाने वाले बहुजन मसीहा कांशीराम ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल चला कर 6743 जातियों को एक धागे में बांधने का काम किया और बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान में दिया गया अधिकार को बताने का काम किया शोषित पीड़ित वंचित समाज को उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार अपने संघर्ष के बदौलत बनाया और बहुजन महापुरुषों के मिशन को फिर पुनर्जीवित करने का काम किया मान्यवर कांशीराम साहब ने नारा दिया, जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी, वोट हमारा राज तुम्हारा नही चलेगा नहीं चलेगा, इतना ही नही कांशीराम ने अपने संघर्ष के बल पर राष्ट्रीय पार्टियों को घुटने टेकने पर मजबूर किया।"
जिला प्रभारी संदीप बौद्ध ने कहा कि "कांशीराम का जीवन संघर्ष ही हम बहुजनों को अपने जीवन में आत्मसाद करना चाहिए और कांशीराम के जैसा संघर्ष करना चाहिए एवं उनके बताए गए मार्ग पर सभी बहुजनों को चलने की जरूरत है।"
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय भारती, जिला महासचिव अरुण कुमार, संगठन मंत्री रविशंकर प्रसाद, मंजेश सुमन प्रवक्ता भीम आर्मी, जिला सचिव सुरेंद्रनाथ मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कुमार, नगर अध्यक्ष हीरा लाल, सुभाष भारती, महेश, राजाराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।




