Sonbhadra News : कनहर विस्थापितों को अब तक नही मिला कोई रोजगार, युवाओं मे मायूसी
बहुप्रतीक्षित कनहर सिचाई परियोजना अमवार अभी तक पैसे के अभाव मे अधुरा है, जब कनहर सिचाई परियोजना के निर्माण कार्य को दुबारा 2014 के आसपास शुरू किया गया था तो यहा के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को लगा

कनहर बांध अमवार
sonbhadra
6:25 PM, December 6, 2024
राजा(संवाददाता) अमवार।वर्षों से बहुप्रतीक्षित कनहर सिचाई परियोजना अमवार अभी तक पैसे के अभाव मे अधुरा है, जब कनहर सिचाई परियोजना के निर्माण कार्य को दुबारा 2014 के आसपास शुरू किया गया था तो यहा के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को लगा था कि रोजगार मिलेगा या कम से कम कोई छोटे व्यवसाय, किसानी से जीवनयापन किया जा सकेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ| स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार मिलने की बात तो छोड़ दिजिए, जिसके पास जीवनयापन का कुछ था उसे भी कनहर सिचाई परियोजना बनने के बाद बेरोजगार कर दिया गया है| आज के समय मे बेरोजगारी इस मुहाने पर है कि अमवार, बघाडू, नगवा, सुंदरी, कोरची, भीसूर, लम्बी, गोहडा,कुदरी, बैरखड सहित कई गाँव के हजारों युवा पीढ़ी बेरोजगारी के कारण घर छोड़ मजदूरी के लिए पलायन कर चुके है| ग्रामीणों ने बताया कि जब कनहर गेस्टहाउस पर अधिकारी या जनप्रतिनिधियों का दौरा होता था तो बड़े- बडे वादे किये जाते थे कि कनहर बांध के निर्माण कार्य शुरू होते ही क्षेत्र मे रोजगार मिलेगा, मिलेगा तो छोड़िये जो था वह भी चला गया| कनहर डूब क्षेत्र से विस्थापित किये गए ग्रामीणों को अभी तक मुलभुत सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है, यहाँ तक की हजारों कनहर विस्थापितों को आवासीय प्लाट मिलने के बाद भी यह पता नही की वे विस्थापित कहा रहते है, कुछ विस्थापितों ने बताया कि पुनर्वास कालोनी मे रहेगे तो खायेंगे क्या| जब यहाँ के जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहने के लिये मुलभुत सुविधा नही दे सकते है तो रोजगार की बात क्या करे| स्थानीय युवा अनिल, संतोष, रमेश, रामप्रताप, सुरेश ने क्षेत्र मे कल कारखाना स्थापित कर रोजगार दिलाये जाने की मांग किया है||




