Sonbhadra News : कनहर बांध का जलस्तर 256 मीटर के लेवल तक पहुंचा, 16 फाटक खुले
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कनहर बांध का जलस्तर 256 मीटर के लेवल तक पहुँच गया है । दोपहर तक बांध का जलस्तर 253 मीटर था जो शाम तक तेजी से बढते हुए 256 मीटर तक पहुँच गया ।

sonbhadra
10:45 PM, August 3, 2024
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कनहर बांध का जलस्तर 256 मीटर के लेवल तक पहुँच गया है । दोपहर तक बांध का जलस्तर 253 मीटर था जो शाम तक तेजी से बढते हुए 256 मीटर तक पहुँच गया । सिचाई विभाग के जेई नन्दलाल यादव ने बताया कि सुरक्षा को लेकर डूब क्षेत्र के सभी गाँव को खाली कराया जा रहा है व नदी के आसपास के गाँव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है| पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही कनहर बांध के सभी 16 फाटक खोल दिए गये थे । जिससे तेज गति से पानी बांध से निकाल रहा है।पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश के कारण छत्तीसगढ़ से आने वाली कनहर व पागन नदी उफन पर है। ऐसे में कनहर बांध में पानी भरने से प्रशासन अलर्ट है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।




