Sonbhadra News : तंत्र-मंत्र के शक में कलयुगी पुत्र ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
थाना क्षेत्र में कलयुगी पुत्र ने रविवार को तंत्र-मंत्र व भूत-प्रेत के चक्कर में अपने ही बुजुर्ग पिता की धारदार हथियार से सर को धड़ से अलग कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन भी फरार.....

sonbhadra
10:51 PM, September 15, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र में कलयुगी पुत्र ने रविवार को तंत्र-मंत्र व भूत-प्रेत के चक्कर में अपने ही बुजुर्ग पिता की धारदार हथियार से सर को धड़ से अलग कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन भी फरार हो गए। शाम सात बजे पुलिस को घटना की जानकारी हुई, मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच कर मामले की जांच में लगे हुए हैं।
पुलिस सुत्रों के अनुसार कानोपान टोला निवासी 50 वर्षीय सोनेश्वर खरवार अपने परिवार के साथ रहता था। उसका इकलौता पुत्र रमाशंकर उर्फ़ रवि खरवार भी साथ ही रहता था। रमाशंकर खरवार के ढाई वर्षीय लड़के की तबीयत खराब चल रही थी जिसे लेकर वह तंत्रमंत्र करा रहा है। उसे शंका हुई की हमारे बेटे के उपर हमारे माता पिता ने जादूटोना तंत्रमंत्र कराया है। रविवार की सुबह पिता पुत्र में इसी तंत्रमंत्र व भूतप्रेत के चक्कर मे विवाद हो गया। थोड़ी ही देर मे नाराज पुत्र ने पास में बैठी अपनी मां को डंडे से मारना शुरू किया तब पिता ने विरोध किया। इसके बाद इकलौते पुत्र रमाशंकर ने घर में रखा कुल्हाड़ी उठाया और अपने पिता 50 वर्षीय सोनेश्वर खरवार के जमीन पर गिरा कर उसके गर्दन पर वार कर दिया जिससे उसका सर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद हत्यारा पुत्र व परिजन मौके से फरार हो गए थे। शाम क़ो घटना की सूचना कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने चोपन थाना प्रभारी को दी।
सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुँची तो घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो चुके थे। घटना की निरिक्षण के लिए फारेसिंक प्रभारी अजय कुमार यादव, आनंद कुमार सक्सेना मय फोर्स मौके पर पहुँच गए। इस दौरान चोपन थाना प्रभारी विजय चौरसिया, क्राइम इस्पेक्टर इरफान अली, हल्का दरोगा मेराज अहमद, कासंटेबल रुद्र कांत यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं देर शाम एएसपी कालू सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि "ओझाई के चक्कर में पुत्र ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी पुत्र रमाशंकर उर्फ़ रवि खरवार को हिरासत में लेकर पूछाताछ कर रही है, वहीं संबंधित ओझा की भी तलाश की जा रही है।"




