Sonbhadra News : कलयुगी बेटे ने खेला खूनी खेल, हथौड़े से प्रहार कर उतारा मां को मौत के घाट
बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गाँव में कलयुगी बेटे की दिल दहला देने वाली करतूत सामने आई है। बीती रात करीब आठ बजे बेटे ने हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर अपनी मां को मार डाला और शव को कपड़े में.....

सोनभद्र
11:35 AM, August 17, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गाँव में कलयुगी बेटे की दिल दहला देने वाली करतूत सामने आई है। बीती रात करीब आठ बजे बेटे ने हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर अपनी मां को मार डाला और शव को कपड़े में लपेट कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी और बभनी पुलिस ने अधजले शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।
बकरा बेचने से मना करने पर बेटे के सिर हुआ खून सवार -
घटना बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गांव की है। कमलेश देवी (50वर्ष) पत्नी स्व सत्यनारायण अपने घर में थी। पति सत्यनारायण की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। उसने कुछ बकरा और बकरी पाल रखा था। बेटा किशुन बिहारी उसे बेचना चाहता था। शुक्रवार को उसने एक व्यापारी को भी बुला लिया, लेकिन मां ने बेचने से इनकार कर दिया। इसे लेकर मां-बेटे में कहासुनी हुई, इसके बाद बेटा कहीं चला गया।
हथौड़े से किए वार, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम -
इसके बाद रात 8 बजे उसका बेटा किशुन बिहारी कहीं से आया और अपनी मां को मारना शुरू कर दिया। इसके बाद घर में रखे हथौड़े पर उसकी नजर पड़ी और वह हथौड़े से मां के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। हथौड़े के हमले से उसकी मां कमलेश देवी जमीन पर गिर पड़ी और मर गई। उसके मरने के बाद बेटा उसके शरीर को कपड़े से लपेट कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। वह धू-धू कर जलने लगी।
पुलिस ने कब्जे में लिया अधजला शव -




