Sonbhadra News: कलियुगी बेटे ने पिता को जान से मारने की दी धमकी
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरौधी मे एक पुत्र ने अपने पिता को फोन पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। किन कारणो से उसने धमकी दी,यह नही पता चल सका है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया

sonbhadra
6:53 PM, October 2, 2024
राजकुमार गप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरौधी गांव में एक बेटे ने अपने पिता को ही गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी फोन पर दे दी। इस मामले में पिता मंगरु बैसवार निवासी बरौंधी ने इस मामले से पुलिस को अवगत कराया। मंगरु से मिली तहरीर पर उसके पुत्र सुदामा के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। बताया गया कि अभी वह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।




