Sonbhadra News : काकोरी कांड शताब्दी वर्ष पर हुआ पौधरोपण
विकासखंड अंतर्गत ग्राम म्योरपुर, रासपहरी, कुंडाडीह में काकोरी कांड शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्कूली बच्चों की रैली निकालकर पौधरोपण किया गया।

sonbhadra
6:58 PM, August 9, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । विकासखंड अंतर्गत ग्राम म्योरपुर, रासपहरी, कुंडाडीह में काकोरी कांड शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्कूली बच्चों की रैली निकालकर पौधरोपण किया गया। शुक्रवार को ग्राम म्योरपुर गुरुद्वारा के समीप स्थित शहीद स्मारक स्थल के पास और कुंडाडीह गांव में तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रासपहरी पहाड़ी पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। काकोरी काण्ड शताब्दी के अवसर पर शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत उक्त स्थलों पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।बता दें कि 9 अगस्त 1925 को सांयकाल के समय संगठन के दस सदस्यों ने काकोरी स्टेशन से ट्रेन में प्रवेश किया जैसे ही ट्रेन आगे चली श्री बिस्मिल ने चैन खींच दी और ट्रेन पर कब्जा करके आंदोलनकारियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।यह ब्रिटिश हुकूमत के लिए बड़ी चुनौती थी। काकोरी ट्रेन डकैती के नाम से जाना जाता है।यह एक सशस्त्र डकैती थी। यह डकैती लखनऊ से लगभग 16 किलोमीटर दूर काकोरी शहर में हुई थी जहां ट्रेन जा रही थी। पौधरोपण के दौरान अजय कुमार विकास अधिकारी(एल आई सी),ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश दूबे, अधिवक्ता प्रमोद गुप्ता,मनरेगा जेई गंगाराम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




