Sonbhadra News : रामलीला में दिखाई गयी कैकेई कोप भवन की लीला
यह सुन राजा दशरथ वहां पहुंचे और कैकेई को मनाने लगे। पूर्व में राक्षसों से एक युद्ध के दौरान चक्रवर्ती राजा दशरथ के प्राणों की रक्षा कैकेई ने की थी...

sonbhadra
10:39 PM, October 14, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । घोरावल नगर के श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर चल रही रामलीला मे कैकेई कोप भवन की लीला दिखाई गई। राम विवाह के पश्चात अयोध्या में मंथरा ने कैकेई को राजगद्दी की लालच उसके पुत्र भरत के बारे में जगा दी। उसने कैकेई को कोप भवन में जाने की सलाह दी। और राजा दशरथ के समक्ष भरत को राजगद्दी तथा राम को वनवास के लिए इच्छा व्यक्त करने के लिए कहा। कैकेई कोप भवन में चली गई। यह सुन राजा दशरथ वहां पहुंचे और कैकेई को मनाने लगे। पूर्व में राक्षसों से एक युद्ध के दौरान चक्रवर्ती राजा दशरथ के प्राणों की रक्षा कैकेई ने की थी, उसी समय राजा दशरथ ने कैकेयी को दो वरदान मांगने के लिए कहा था। जो कैकेयी ने तुरंत न मांग कर समय आने पर मांगने के लिए कह कर टाल दिया था। उसी वरदान को राम विवाह के बाद मांग लिया। राजा दशरथ से पहला वरदान भरत को राजगद्दी मांगा तो दशरथ ने मना नहीं किया। दूसरे वरदान को मांगने से पहले राजा दशरथ से पुत्र राम की सौगंध दिलाई। जब दूसरा वरदान राजा दशरथ के समक्ष आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह मूर्छित होने लगे। दूसरा वरदान श्रीराम को 14 वर्षों के लिए वनवास मांग लिया गया था। लेकिन चक्रवर्ती राजा प्राण जाए पर वचन न जाए की लाज रखते हुए दोनों वरदान को रोते रोते स्वीकार किया। श्रीराम को वनवास जाने के लिए सुन लक्ष्मण ने उनके साथ वन जाने का हठ कर लिया। श्रीराम तथा लक्ष्मण के लिए बलकल निकाल दिया गया। और वन गमन की तैयारी शुरू हो गई। इस मौके पर मुख्य रूप से महंत सुरेश चौधरी, पारस मोदनवाल, विजय, रामचन्दर गिरी, मेकप मास्टर अर्जुन आदि रहे।




